प्रदेश
अपराजेय योद्धा बृजमोहन को सांसद बनाना है : CM विष्णु देव साय
अपराजेय योद्धा को सांसद बनाना है*
अपने चुनावी अभियान के अंतर्गत देर शाम बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए कहा कि आठ बार के विधायक, राजनीती के अपराजेय योद्धा, जनप्रिय नेता को सांसद बनाना है, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।
*मोदी के पिटारे में जनहित के लिए अभी बहुत कुछ*
भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए श्री साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।
