सियासत
छत्तीसगढ़ की महिलाएं फूकेंगी ममता बनर्जी का पुतला*
*संदेशखाली में महिला उत्पीड़न के विरोध में छत्तीसगढ़ की महिलाएं फूकेंगी ममता बनर्जी का पुतला*
*पश्चिम बंगाल में हो रहा महिला उत्पीड़न बहुत पीड़ादायक:किरण सिंहदेव*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जो बर्बर अत्याचार हो रहा है उससे पूरा देश दर्द में है छत्तीसगढ़ की महिलाएं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में कल पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी, धरना देंगी, महिला उत्पीड़न के मामले में मूक दर्शक बनी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूकेंगी।
श्री देव ने बताया कि यह प्रदर्शन कल दोपहर 2:00 से 5:00 के बीच सभी संभाग मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग ,बस्तर, सरगुजा ,बिलासपुर के अलावा रायगढ़ ,कोरबा ,कांकेर राजनंदगांव सहित कई स्थानो पर महिलाएं प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल में महिलाओ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगी।
