प्रदेश

भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों की मनमानी

भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों की मनमानी

भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की मनमानी

मुख्य कार्यपालक अधिकारी  हैं अनिंबान दास गुप्ता 

 

भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा व्यापारियों की लीज नवीनीकरण संबंधो समस्या के निराकरण के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र मिलाई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष कई पत्र लिखे गए कई बार बैठकों का दौरा हुआ सांसद, विधायक, मंत्री सहित मिलाई प्रवास पर आने वाले इस्पात मंत्री ने भी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी को आदेशित किया उसके बाद भी पिछले 10-12 वर्षों से इस समस्या का हल नहीं निकल जाते से शहर के व्यापारी शारीरिक आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे हैं। स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मिलाई ने आज आपके समक्ष पत्र वार्ता के माध्यम से अपने विचारों को रखा है और राज्य शासन के मुखिया  मुख्यमंत्री , देश के  प्रधानमंत्री  से आग्रह करता है कि जिस भूमि का बाजार मूल्य भिलाई इस्पात संयंत्र ने लीज अनुबंध के समय व्यापारियों से ले लिया है उन सभी व्यापारियों के प्रकरण अनुबंध की शर्तों के मुताबिक ग्राउंड ट्रेड एवं सर्विस चार्ज में 50% की वृद्धि कर इसका निराकरण किया जाना चाहिए बाजार मूल्य की राशि अनुबंध की शर्तों के मुताबिक दो 30/33 वर्षों के अंतराल में दो बार रिन्यूअल किए जाने का अनुबंध पत्र में उल्लेख है उसके बाद भी मिलाई इस्पात संयंत्र और भारतीय इस्पात प्राधिकरण के हठ धर्मिता समझ के बाहर है। भिलाई इस्पात संयंत्र अनुबंध के मुताबिक कार्य न करके लीज अवधि पूरी होने पर एकरण को उनके स्वयं के संपदा न्यायालय में प्रस्तुत करता है स्वयं उनके अधिकारी मजिस्ट्रेट बनकर एक तरफा निर्णय करते हैं लंबे समय तक प्रकरण को न्यायालय में लंबित रखते हैं और मानसिक प्रताड़ना देते हुए विद्युत कनेक्शन काटे जाने और चक्रवृद्धि ब्याज दर से व्याज जोड जोड़ कर लाखों रुपए की मांग करते हैं जो न्याय संगत नजर नहीं आती व्यापारियों के पतिनिधि मंडल को इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने मिलाई प्रवास के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिंबान दास गुप्ता को आदेशित भी किया लेकिन अब तक प्रकरण का निराकरण नहीं होना दुखद विषय है । समय समय पर विद्युत कनेक्शन काटे जाने का आदेश देकर डर और भय का वातावरण निर्मित करता है शहर का व्यापार इनकी गलत नीतियों के कारण चौपट हो रहा है व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो रही है और पूरे टाउनशिप के व्यापार को सुनियोजित तरीके से समाप्त करने से की योजना मिलाई इस्पात मेन बना रहा है। प्रदेश के सम्माननीय मुख्यमंत्री से भी हमारा आग्रह है कि हमारे द्वारा भेजे गए दस्तावेजों का विशेषज्ञ अधिकारियों से अवलोकन कराये और संबंधित मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से हमारी समस्या का निराकरण कराया जावे । उपरोक्त संदर्भ में तत्कालीन कलेक्टर अंकित आनन्द, नरेन्द्र सर्वेश्वर भुरे सहति लोकसभा सांसद विजय बघेल दुर्ग, लोकसभा के रायपुर सांसद रमेश बैस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तत्कालीन राजस्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन प्रेम प्रकाश पांडेय, मिलाई विधायक देवेंद्र यादव, नगर पालिका निगम मिलाई के महापौर नीरज पाल ने भी उपरोक्त संदर्भ में समय-समय पर कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों की बैठक ली मिनट्स बनाए गए सहमति बनी लेकिन समस्या का हाल ना होना शहर के 10000 व्यापारियों के परिवारों के लिए एक दुखद विषय बना हुआ है, रायपुर प्रेस क्लब के माध्यम से अधिकारियों और राजनेताओं के समक्ष रख रहे हैं।

 

भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलाई की और से अध्याक्ष ज्ञानचंद जैन, महासचिव दिनेश सिंघल, सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता, ज्ञानचंद बाकलीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश रतनानी, न्यू सिविक सेंटर रेजिडेट्स एसोसिएशन के राजेश दोढी, वेदप्रकाश गुप्ता, बीएसपी मार्केट रिसाली से गुरनाम सिंह सेक्टर 5 व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजय कनौजिया सहित अनेक व्यापारी संघ के प्रतिनिधि आपके समक्ष उपस्थित है।

ये भी पढ़ें...