प्रदेश

बिलासपुर केंद्रीय जेल में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा...जेल प्रबंधन को झांकी प्रदर्शन में मिला तीसरा पुरस्कार

बिलासपुर केंद्रीय जेल में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा...जेल प्रबंधन को झांकी प्रदर्शन में मिला तीसरा पुरस्कार

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर : बिलासपुर केंद्रीय जेल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया. जेल परिसर में जेल अधीक्षक  खोमेश मंडावी ने तिरंगा झंडा फहराया और उसे सलामी दी. इस अवसर पर मौजूद जेल प्रबंधन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने एक दूसरे को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी. इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस की मुख्य समारोह में केंद्रीय जेल ने जेल में उपलब्ध बंदियों के लिए योजनाओं और सुविधाओं को यहां झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया. परेड के बाद समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और बिलासपुर सांसदअरुण साव समेत कलेक्टर अवनीश शरण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और विभागीय अधिकारियों ने प्रदर्शित झांकियां का अवलोकन किया. कार्यक्रम के अंत में पुरस्कारों की घोषणा की गई जिसमें जेल प्रबंधन की झांकी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया. यह पुरस्कार उपमुख्यमंत्री के हाथों जेल अधीक्षक खोमेश मांडवी और सहयोगी अधिकारियों ने प्राप्त किया. पुरस्कार पाकर सभी उत्साहित हुए.

 

ये भी पढ़ें...