प्रदेश
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजिन स्टॉपर ( डेड एन्ड) से जाकर टकराया
बिलासपुर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजिन स्टॉपर ( डेड एन्ड) से जाकर टकराया बड़ी दुर्घटना होते होते टली।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पर आज रात छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंजिन स्टॉपर से जा टकराया जिसके चलते स्टेशन और ट्रेन के इंजिन को नुकसान हुआ है।
आज रात 8 बजे के करीब दिल्ली से आनेवाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 8 पर आई। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन के इंजिन को कोच से अलग किया जा रहा था। इसी दौरान इंजिन स्टॉपर से आ टकराया और स्टॉपर टूट गया फिलहाल रेल्वे प्रशासन घटना की जाँच कर रहा है।
