सियासत
शंकराचार्यों के शामिल न होने के पीछे और क्या कारण माने जा रहे?
वैसे तो शंकराचार्यों ने कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर परंपराओं का हवाला दिया है, लेकिन जानकार इसके दूसरे कारण भी बता रहे हैं।कुछ लोगों का मानना है कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति पर शंकराचार्य ने नाराजगी जताई है।इसके अलावा शंकराचार्यों की नाराजगी के पीछे चंपत राय के उस बयान को भी वजह बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर रामानंद संप्रदाय का है, शैव, शाक्या और संन्यासियों का नहीं।
