प्रदेश

विशेष ग्रामसभा का आयोजन 03 से 5 जनवरी तक

विशेष ग्रामसभा का आयोजन 03 से 5 जनवरी तक

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत हितग्राहियों के पात्रता परीक्षण हेतु जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 03 से 5 जनवरी  तक विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस सूची में शामिल परिवारों में से ही संबंधित हितग्राहियों और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत् प्राप्त सर्वे डाटा के अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) के चिन्हांकित परिवारों की पात्रता परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2024-25 में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, संबंधित अभिसरण के कार्यों एवं फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल करते हुए उनका अनुमोदन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...