प्रदेश

भारत की जीत के नायकों को श्रद्धांजलि दी,तो वहीं धमतरी से उस युद्ध में भाग लेने वाले शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया,

भारत की जीत के नायकों को श्रद्धांजलि दी,तो वहीं धमतरी से उस युद्ध में भाग लेने वाले शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया,

धमतरी। शहर में आज विजय दिवस मनाया जा रहा है।बता दें कि 1971 की जंग में भारत ने पाकिस्तान सेना को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे और बांग्लादेश नाम का नया देश अस्तिव में आया था। हर साल 16 दिसंबर को देश में विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में पहुंच कर पूर्व विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने 1971 युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायकों को श्रद्धांजलि दी,तो वहीं धमतरी से उस युद्ध में भाग लेने वाले शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया,उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा हमारे सैनिकों की वीरता और समर्पण देश के लिए बेहद गर्व का स्रोत है।

 

ये भी पढ़ें...