राशिफल
मुमताज की कातिल अदाएं, 'कोई शहरी बाबू' पर जमकर नाचीं
कोई शहरी बाबू दिल लहरी बाबू, हाय रे पग बांध गया घुंघरू… मैं छम छम नचदी फिरां…’. आपने कई बार यह गाना सुना होगा, डांस भी किया होगा और इस गाने को सुनते ही खूबसूरत मुमताज को याद भी किया होगा. यह गाना सुनने में जितना कर्णप्रिय है, उतना ही इस गाने को खास बनाने में मुमताज का भी योगदान है. अपनी प्यारी सी मुस्कान और डांस के जरिए मुमताज ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था. अब एक बार फिर मुमताज ने बीते दिन याद दिला दिए हैं. मुमताज ने इसी गाने पर एक डांस किया है, जिसमें उनके साथ सिंगर आशा भोसले भी नजर आ रही हैं. मुमताज का यह क्यूट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
