राशिफल
नौकरीपेशा जातक के लिए दिन शानदार रहेगा-तुला राशि (Libra)
तुला राशि (Libra)
चंद्रमा पंचम भाव में रहेगा, जिससे अचानक धन लाभ होगा. बेहतर वित्त प्रबंधन के साथ-साथ आप अपनी आय बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे. बुधादित्य, व्याघात, पराक्रम योग बनने से कार्यस्थल पर पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना अधिक है.
नौकरीपेशा जातक के लिए दिन शानदार रहेगा. सामाजिक स्तर पर आपके ख़र्चों में अचानक बढ़ोतरी आपको चिंतित कर सकती है. प्यार और जीवनसाथी के साथ दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर होना चाहिए. व्यक्तिगत यात्रा की योजना बन सकती है.
