प्रदेश

पूर्व मंत्री ने की बड़ी घोषणा प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही 15 दिनों तक होगा तेंदूपत्ता की खरीदी’

पूर्व मंत्री ने की बड़ी घोषणा प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही 15 दिनों तक होगा तेंदूपत्ता की खरीदी’

 छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होने में अब एक ही दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। मतदान से एक दिन पहले पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही 15 दिनों तक तेंदूपत्ता की खरीदी होगी।

उन्होंने अपने घोषणाओं में कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरा होगी और 4500 रुपए बोनस दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासन के समय से चल रहे चरण पादुका और बीमा छात्रवृति योजनाएं पुन: प्रारंभ की जाएगी।

आपको बता दें कि कल यानी 17 नवंबर को 70 सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक ​दी है। जिसके बाद 3 दिसंबर को परिणाम आएगा।

ये भी पढ़ें...