प्रदेश
छत्तीसगढ़ असेंबली चुनाव के लिए गुरमुख सिंह होरा को संयोजक नियुक्त किया गया
*कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल शुरू*
गुरमुख सिंह होरा को बनाया गया प्रदेश कन्वीनर धमतरी के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा की नाराजगी को दूर करते हुए उन्हें प्रदेश चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है |
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ असेंबली चुनाव में सामंजस्य स्थापित करने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी राजेश तिवारी को इंचार्ज बनाया गया है साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा को संयोजक एवं सुबोध हरितवाल को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है |
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी कुमारी सेलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र भेज कर तत्काल प्रभाव से इन नियुक्तियों की घोषणा की है |
