देश विदेश
सीआरपीएफ के बड़े-बड़े बक्सों में ले जा रहे हैं रुपए : सरकारी गाड़ियों की भी जांच होना चाहिए - भूपेश बघेल
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान.
स्पेशल प्लेन से सीआरपीएफ की टीम कल आ चुकी है.
ईडी के बड़े-बड़े अधिकारी छत्तीसगढ़ में घूम रहे हैं लेकिन सरकारी गाड़ी की चेकिंग नहीं हो रही है.
बड़े-बड़े बक्से उतरे हैं साधारण यात्रियों की भी चेकिंग होती है लेकिन सीआरपीएफ के बड़े-बड़े बक्से भर के आए हैं उसकी चेकिंग नहीं हो रही है.
ईडी आए जांच करें लेकिन निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा उनके वाहनों की भी चेकिंग होना चाहिए.
अनिवार्य रूप से क्योंकि बीजेपी हार मान चुकी है और यह आखरी दांव है.
बक्सों में पैसे भर भर के ले जा रहे हैं और उसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है.
सभी वाहनों की चेकिंग खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होना चाहिए.
