प्रदेश
Rto - ट्रैफिक की टोकन के नाम परअवैध वसूली किसकी शह पर?-
ट्रैफिक के नाम पर अवैध वसूली, रसीद के बदले टोकन पर्ची थमाकर शासन को लगा रहे खुलेआम लाखों का चूना?
महासमुंद जिले मे इन दिनों वाहनों को चैकिंग के नाम पर लूट खसोट का खेल चल रहा है। महासमुंद आरटीओ के हवलदार कृपाराम अपने दस्ते के साथ महासमुंद के साथ ही पड़ोसी जिलो की सीमाओं में भी अवैध वसूली के आरोप लग रहे है। कहा ये जा रहा कि परिवहन विभाग की रसीद की वजाए एक टोकन देकर जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं।
महासमुंद जिले के साथ सीमाओं पर इन दिनों चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लग रहा है। आरोप है कि, परिवहन विभाग व ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी अपने अधिकारी की शह पर जिले की सीमाओं पर वाहन चालकों को न केवल निशाना बना रहे है, बल्कि उनके द्वारा भारी वाहनों से भारी भरकम वसूली की जा रही है। आरोप है कि, ये पुरा खेल आरटीओ व ट्रैफिक की निगरानी में हो रहा है। दोनों विभाग खुद अपने कर्मचारियों के साथ सुनसान सड़कों पर तैनात हो जाते हैं और फिर शुरू होता है दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले भारी वाहनों के ड्राइवरों से वसूली का सिलसिला।
