प्रदेश

’’दक्षिण का लाल कन्हैया अग्रवाल नारे लगाते हुए दावेदार कन्हैया अग्रवाल के समर्थक पहुंचे कांग्रेस भवन

’’दक्षिण का लाल कन्हैया अग्रवाल नारे लगाते हुए दावेदार कन्हैया अग्रवाल के समर्थक पहुंचे कांग्रेस भवन

 

दक्षिण विधानसभा के दावेदार कन्हैया अग्रवाल के समर्थक राजीव भवन पहुंचकर कन्हैया अग्रवाल के सपोर्ट में जमकर नारे लगाए. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दक्षिण विधानसभा सीट से कन्हैया अग्रवाल को प्रत्याशी बनाने की मांग की. साथ ही पैराशूट प्रत्याशियों के विरोध करने बात भी सामने आ रही है. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा, ’’दक्षिण का लाल कन्हैया अग्रवाल।

दक्षिण विधानसभा भाजपा का गढ़ माना जाता है. पिछले विधानसभा चुनाव 2018 के आकड़ों पर एक नजर डालें तो रायपुर दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कन्हैया अग्रवाल को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया था. बृजमोहन अग्रवाल को 77 हजार से अधिक वोट मिले थे. इस सीट से बृजमोहन अग्रवाल 7 बार विधायक बने हैं. 2023 विधानसभा में आठवीं बार वो चुनावी मैदान में हैं.

 
 

 

 

ये भी पढ़ें...