राशिफल

निम्बू पानी कैसे बनाते है?

निम्बू पानी कैसे बनाते है?

अगर आपके घर में कोई मेहमान आया हो तो उसे देने के लिए ये बहुत ही अच्छा है | इससे वो बहुत ही जल्दी रिलैक्स हो जाते है या फिर बच्चों को भी बना के देने से वो वो भीमर नहीं पड़ते | इतना ही नहीं इसे पिने के और भी बहुत सारे फायदे है | इसको सुबह – सुबह पिने से आपके पेट में अगर चर्बी है तो वो भी चली जाती है | बहुत सारे लोग इसे सुबह-सुबह बना कर पीते है | लेकिन अगर आप डाइट पे है और आप इसे अपनी चर्बी को काम करने के लिए पीते है तो उसमे थोड़ा सा निम्बू के रस का मात्रा ज्यादा कर दे और चीनी थोड़ा कम डाले |

 

सामग्री:-

  • पानी: 500 ग्राम
  • निम्बू: 2
  • चीनी पाउडर:150 ग्राम
  • नमक: 1/2(आधा) चम्मच
  • काला नमक:1(आधा) चम्मच
  • जीरा पाउडर:1/2(आधा) चम्मच (भुना हुआ)
  • बर्फ के टुकड़े(ice cube): 4 पीस
  • बनाने की विधि:-

  • सबसे पहले निम्बू को दो भागो में काट ले |
  • 2. फिर एक बड़े कटोरे में निम्बू क रस को निचोड़ कर डाल दे | (एक ग्लास निम्बू पानी बनाने के लिए हमें आधा कटा हुआ निम्बू का पिस लग जाता है)
  • 3. फिर उसमे चीनी, काला नमक, जीरा पॉवडर और सदा नमक डाले |
  • 4. और उसमे बिना पानी डाले हुए मिलाये |
  • 5. चीनी धूल जाने पे उसमे पानी डाले और और उसे अच्छे से मिला दे |
  • 6. और फिर उसे ग्लास में निकालें और उसमे थोड़ा सा आइस क्यूब डालकर उसपे निम्बू के टुकड़े से सजा दे | और हमारी निम्बू पानी बनाकर तैयार हो गयी गई |
  • 7. और उसे उसी टाइम जल्दी से लोगो को पिला दे या खुद निम्बू पानी पीकर अपनी प्यास बुझाये |

     

ये भी पढ़ें...