देश विदेश
गणेश उत्सव की धूम तब तक शुरू नहीं होती है, जब तक श्रद्धालुओं को लालबागचा राजा के दर्शन नहीं हो जाते हैं।
गणेश उत्सव की धूम तब तक शुरू नहीं होती है, जब तक श्रद्धालुओं को लालबागचा राजा के दर्शन नहीं हो जाते हैं। दरअसल गणेश चतुर्थी के शुभारंभ से चार दिन पहले लालबागचा राजा की झलक लोगों को देखने के लिए मिल जाती है।
ऐसी मान्यता है कि जो अकीदतमंद सच्चे मन से लालबाग के राजा के दर्शन कर लेता है, उसकी मुराद पूरी होनी तय है। यही वजह है कि गणेश उत्सव के दौरान इनके दीदार के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।
पूरे साल श्रद्धालु इस पावन उत्सव का इंतजार करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, मंगलवार को है और इसी के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। इसका समापन अनंत चतुर्दशी के साथ 28 सितंबर को होगा।
4
