प्रदेश
कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के जन्मदिन 24 सितंबर को बड़ा आयोजन
कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के जन्मदिन 24 सितंबर के अवसर पर कैट प्रदेश कार्यालय में विशाल निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है |
कैट के प्रदेश कार्यालय में अमर परवानी का जन्मदिन दोपहर 12ः00 बजे केक काटकर मनाया जायेगा। कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों,सभी व्यापारी एवं कैट के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे |
कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी के जन्मदिन पर आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में पूरे प्रदेश के 100 से भी ज्यादा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे साथ ही स्वस्थ्य व्यापारी स्वास्थ्य व्यापार की थीम पर प्रदेश के जानेमाने स्पेशलिस्ट डाक्टरों से अपना अपना स्वास्थ्य जांच करवाएंगे |
