प्रदेश
जांजगीर-चांपा : बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का हुआ समापन
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल समारोह के समापन अवसर पर आज कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में जैविक मेला और मिलेट्स कार्निवल का आयोजन हुआ। इस अवसर पर किसानो को नवीन कृषि तकनीको के साथ आधुनिक यंत्रों की जानकारी से अवगत करने, कृषक सम्मेलन में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से फसलों को बीमारियों से बचाने, उत्पादन बढ़ाने की जानकारी भी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में जैविक खेती , मिलेट्स उत्पादन करने, मिलेट्स के फायदे को जानने के साथ जिले के किसानों को विभागीय स्टालों में मछली पालन, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने, कुक्कुट पालन करने की प्रेरणा भी आधुनिक तकनीकों के साथ दी गई। एक ही स्थल पर कई जानकारियां मिलने पर किसानों ने खुशी जताई और इस तरह के आयोजन की खूब सराहना भी की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनोरंजन का लाभ उठाने के साथ ही किसानों को यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला भगवानदास गढ़ेवाल, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग रमेश पैगवार, कृषि उपज मंडी नैला अध्यक्ष ब्यास नारायण कश्यप, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, राज कुमार साहू ,लखनलाल साहू ,अध्यक्ष बैरिस्टर अकादमी देवेश सिंह, डॉ परस शर्मा, सतीश सिंह,अपर कलेक्टर एस पी वैद्य , अजय केशरवानी सहित जनप्रतिनिधी गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
