राशिफल
हरियाली तीज पर बनाना चाहती हैं कुछ खास
गुजिया
हरियाली तीज के पारंपरिक पकवानों में घेवर भी शामिल है, लेेकिन इसे घर में बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, तो आज घेवर की जगह गुजिया इस मौके पर बना सकती हैं। खोए की गुजिया को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और इसे बनाने में बहुत ज्यादा चीज़ों की जरूरत भी नहीं होती।
मावा लड्डू
खोये से बने लड्डू से भी आप तीज में माता पार्वती और भगवान शिव को भोग लगा सकती हैं। इस लड्डू को बनाने में बस खोए और खूब सारे ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है। मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है ये लड्डू।
खीर
सबसे आसानी से बनने वाली भोग की रेसिपी है खीर। सिर्फ दूध, चावल और चीनी की जरूरत होती है इसे बनाने में। दो-तीन तरह का भोग लगाना चाहती हैं, तो खीर को अपने मेन्यू में शामिल कर सकती हैं।
बासुंदी
बासुंदी भी एक लजीज़ और आसानी से बन जाने वाली रेसिपी है। दूध, केसर, जायफल, इलायची पाउडर, चिरौंजी और चीनी की मदद से तैयार कर सकते हैं ये डिश। इसे रिच बनाने के लिए ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालना न भूलें। इसे ठंडा और गर्म दोनों ही तरीकों से खाया जा सकता है।
