साहित्य
अवैध रूप से शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 14.09.2023 को थाना उरला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रातंर्गत हीरा पावर कंपनी के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम भागवत निषाद निवासी अछोली उरला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखंे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में भागवत निषाद से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी भागवत निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखंे 32 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 3,700/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 363/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बाजार चौक अछोली पास अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी धनेश्वर निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 35 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 4,600/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 366/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
