प्रदेश

राज्य सरकार ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए : मंत्री श्री डहरिया

राज्य सरकार ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए : मंत्री श्री डहरिया

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी के शहीद स्मारक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया थे। इस अवसर पर प्रयास विद्यालय के विभिन्न प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों और राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले ताईकान्डों के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा हितग्राहियों को 60 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई।

 

मंत्री श्री डहरिया ने कहा कि संविधान में आदिवासी समाज के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रावधान दिए गए है। इसके तहत तमाम अवसर, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अधिकार मिले है, इन अधिकारों और अवसरों का उपयोग करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अबिनाश मिश्रा ने अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त  तारकेश्वर देवांगन, एडीएम श्री एन.आर साहु और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

ये भी पढ़ें...