प्रदेश
भाजपा की सरकार बनते ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/संविदा कर्मचारियों की करेगी नियमितीकरण
भाजपा की सरकार बनते ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/संविदा कर्मचारियों की करेगी नियमितीकरण
रायपुर / छत्तीसगढ़ में राजनिती सरगर्मी पर है, संविदा/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर है और कुछ संगठन अगस्त से ही हड़ताल में जाने वाले है! वहीं भारतीय जनता पार्टी ने समस्त संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है कि भारतीय जनता पार्टी नियमितीकरण एवं स्थायीकरण के मांग को अपनी जन घोषणा पत्र में सामिल करेगी और सरकार बनते ही नियमितीकरण करेगी!
15 अगस्त को अनियमित /दैनिक वेतन भोगी/संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा पर अरुण साव का पलटवार, कहा- यह सरकार कुछ करने वाली नहीं केवल ठगने का काम कर रही है, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती…अगस्त को अनियमित/दैनिक वेतन भोगी/संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार कुछ करने वाली नहीं है. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. सरकार ने हर वर्ग को ठगा और धोखा दिया है. लेकिन चला-चली की बेला में कुछ भी घोषणा कर सकते हैं ,लेकिन आदेश नही? जिस प्रकार से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/अनियमित/संविदा कर्मचारी छला जा रहा है अब छत्तीसगढ़ की जनता माफ करने वाली नही है, वादा करके वादा से मुकरना धोखा देना उचित नही है, छत्तीसगढ़ की जनता भी मानसिक रूप से तैयार है! भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को जगह मिलने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस निर्णय से छत्तीसगढ़ का महत्व बढ़ा है. इससे पार्टी की ताकत बढ़ेगी, और मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे घबराए और डरे हुए हैं. जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं, मंत्री और विधायक डरे हुए हैं, इसलिए इस तरीके की बातें करते हैं.सीएम भूपेश बघेल द्वारा छात्र संगठन चुनाव कराए जाने की घोषणा पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा वीर हो गए हैं. छात्र संगठन चुनाव कराने की बात उन्हें 5 साल तक याद नहीं आई. जाते-जाते भी अब युवाओं को ठगना चाह रहे हैं जैसे की दैनिक वेतन भोगी/अनियमित/संविदा कर्मचारियों को ठगा है, पांच साल युवाओं को धोखा देने, ठगने का काम किया है. वहीं बस्तर के विधायकों की सुरक्षा हटाए जाने पर अरुण साव ने कहा कि सुरक्षा वापस लेने का काम राज्य सरकार कर रही है. सुरक्षा हटाकर पूर्व विधायकों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. सुरक्षा का गंभीर विषय है.
जनता से फीडबैक लेकर देंगे टिकट
90 विधानसभाओं में भाजपा की यात्रा पर अरुण साव ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं. यात्रा निकालकर जनता के बीच जाएंगे. घोषणापत्र के सभी सदस्य 90 विधानसभाओं में जाएंगे और सरकार बनते ही नियमितीकरण की मांग को पुरा करेंगी!
