राशिफल

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भड़ास निकाली-करण जौहर को दी रिटायर होने की सलाह

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भड़ास निकाली-करण जौहर को दी रिटायर होने की सलाह

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भड़ास निकाली है. उन्होंने करण और नेपो किड्स को लेकर तंज कसा है. कंगना का ये पोस्ट वायरल हो रहा है.

करण जौहर को दी रिटायर होने की सलाह
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- इंडियन ऑडियन्स परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की जटिलताओं पर बनी 3 घंटे लंबी फिल्म देख रहे हैं और वहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन हमे डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की क्या जरुरत है. कंगना ने आगे लिखा- करण जौहर आपको शर्म आनी चाहिए एक जैसी फिल्म कई बार बनाने के लिए. खुद को इंडियन सिनेमा का ध्वजवाहक कहना और इसे लगातार पीछे ले जाना. 

कंगना ने आगे लिखा- फंड वेस्ट मत करो क्योंकि ये इंडस्ट्री के लिए खराब समय चल रहा है. रिटायर हो जाओ और यंग फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने दो. 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.  इस फिल्म ने पहले दिन 11.10 करोड़ का बिजनेस किया है जो वीकेंड पर बढ़ने वाला है.

ये भी पढ़ें...