प्रदेश

BREAKING: दर्दनाक हादसा : NH 30 पर यात्री बस और मेटाडोर में भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला बाहर

BREAKING: दर्दनाक हादसा : NH 30 पर यात्री बस और मेटाडोर में भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला बाहर

जगदलपुर। जगदलपुर-रायपुर एनएच 30 पर बड़ा हादसा हुआ है।  यहां  यात्री बस और मेटाडोर में जोरदार  भिड़ंत हो गई। बता दे इस  टक्कर में मेटाडोर ड्राइवर जहां केबिन में फंस गया, वहीं बस में सवार करीबन आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर  चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार(as per information ), कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना सुबह 6 बजे घटित हुई है।हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने मेटोडोर के ड्राइवर को केबिन काटकर बाहर निकाला । वहीं 108 की मदद की सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज अस्पताल ले जाया गया है । फिलहाल इस हादसे की अब तक इतनी ही जानकारी मिल पाई  है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है

ये भी पढ़ें...