राशिफल
घर पर ही बनाएं ईरानी चाय, स्वाद भूल नहीं पाएंगे !
ईरानी चाय रेसिपी (Irani Chai Recipe)
पहले पानी उबालने से शुरुआत करें, अच्छी तरह से उबाल लें और फिर इसमें चाय पत्ती डालकर एक और उबाल आने दें। इस चाय में दम लगता है, इसीलिए पैन को एक लिड से ढक कर आटे की लोई से सील कर लें। साथ ही धीमी आंच पर रखकर दम लगाएं और 30 मिनट के लिए पकने दें।
वही, दूसरे पैन में आधा लीटर दूध डालकर उबाल लें और 2-3 इलायची डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। दूध आधा हो जाए तो फिर इसमें 2 बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क मिलकर चलाएं। जब दूध दानेदार होते हुए दिखने लगेगा तब गैस बंद करें और गिलास के जार में डालकर रख लें।
अब चाय में दम लगाने के बाद आटा निकाल लें और चीनी डालकर उसे पकाएं। जब चीनी घुल जाए तब गिलास में डालें और ऊपर से दूध डालें। बस अब इसे बिस्कुट के साथ सर्व करें।
