प्रदेश

हाथियों के झुंड ने घरों को पहुंचाया नुकसान, गजराज के आतंक से  ग्रामीणों में दहशत का माहौल

हाथियों के झुंड ने घरों को पहुंचाया नुकसान, गजराज के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  मरवाही वन मण्डल के जंगलों में हाथियों का जमावड़ा  हो रहा है. बीती रात को मरवाही के जंगलो में एक बार फिर इन हाथियों ने घरों को नुकसान पहुंचाया है.

गांव में हाथियों के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. वन विभाग के कर्मचारी इन हाथियों पर निगरानी रख कर इन्हें इंसानी आबादी से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही ग्रामीण अपने घरों और फसलों से इन हाथियों को दूर करने के चक्कर में इन हाथियों के नजदीक पहुंच जा रहे हैं. ये हाथी करीब दो महीने से मरवाही के जंगलों में  घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें...