सियासत
टमाटर : सरकार के लाख दावों के बावजूद कभी किसान तो कभी आम लोग परेशान
सरकार के लाख दावों के बावजूद सब्जियों के भंडारण और सप्लाई की अच्छी व्यवस्था न होने की वजह से कभी किसान कभी आम लोग परेशान होते हैं.
टमाटर के दाम महीने डेढ़ महीने घटने वाले नही हैं क्योंकि शिमला का टमाटर आ रहा है बाकी जगहों से टमाटर नहीं आ रहा है. दरअसल टमाटर की फसल ऐसी है कि अगर सस्ता हो तो किसानों को नुकसान होता है और और मंहगा हो तो परेशानी लोगों को होती है. सरकार के लाख दावों के बावजूद सब्जियों के भंडारण और सप्लाई की अच्छी व्यवस्था न होने की वजह से कभी किसान कभी आम लोग परेशान होते हैं.
