राशिफल

चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा कौन है पापा मेरे पापा-Happy Father’s Day

चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा कौन है पापा मेरे पापा-Happy Father’s Day

 Father's Day 2023: पिता (Father) और बच्चे का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है. एक मां बच्चे के लिए जितना त्याग करती है, पिता भी उतना ही त्याग और बलिदान उस बच्चे की परवरिश के लिए करता है. पिता वो दरख़्त है जिसकी छाया में एक बचपन पलता है. ऐसे ही पिता को प्रेम और सम्मान देने के लिए हर साल जून माह के तीसरे रविवार को दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है. इस साल फादर्स डे 18 जून (Father's Day 2023)को मनाया जाएगा. अपने पिता के लिए प्यार और सम्मान जताने के लिए और उसे उपहार देने के लिए पूरी दुनिया के लोग फादर्स डे को सेलिब्रेट करेंगे और पिता के लिए इसे एक यादगार दिन बना देंगे. हालांकि कई देशों में इसे अलग अलग दिन भी मनाया जाता है लेकिन वैश्विक तौर पर ये जून के तीसरे संडे को ही मनाया जाता है. भारत की बात करें तो भारत में भी 18 जून को ही फादर्स डे मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें...