राशिफल
सनी देओल के डांस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेटे की शादी की खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं.
सनी देओल अमूमन डांस करने से बचते दिखाई देते हैं, लेकिन बेटे की शादी हो और पिता सनी खुशी में डूबे हों तो डांस न करें ऐसा कैसे हो सकता है. हाल ही में सनी देओल का बेटे करण की मेहंदी में भांगड़ा करते हुए एक वीडियो सामने आया है. जिसमें फुल ब्लैक लुक में सनी 'नाच पंजाबन' गाने पर भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. उनके पास व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं. जो अपने बड़े भाई के डांस को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं.सनी देओल के डांस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेटे की शादी की खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं./span>
