प्रदेश
स्वामी निश्चलानंद के बयान पर प्रदेश के मंत्री का पलटवार
*स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान धर्मांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को दोषी ठहराया*
इस पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि तो आप क्या कर रहे हैं निश्चलानंद जी आप वहां से बैठकर प्रधानमंत्री को और भारत सरकार को निर्देशित करिए पावर तो उन्हीं के पास है राज्य सरकार अपना काम कर रही है |
*शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बढ़ते धर्मांतरण के लिए राज्य सरकार और राज्यपाल को दोषी माना*
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के लिए राज्य सरकार और राज्यपाल को दोषी माना है। शंकराचार्य ने कहा कि राज्यपाल और राज्य सरकार अपने दायित्व का निर्वाहन नहीं करते है, इसलिए धर्मांतरण बढ़ रहा है। हिन्दुओं को सेवा के नाम पर अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है। इसके लिए हिन्दू खुद ही जिम्मेदार हैं। अपनी समस्या का निदान मिलकर करिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए एक समिति का गठन कीजिए। जिसमें विधायक, सांसद और पार्षद को जोड़िए। उनसे हर तीन महीने में उनके कार्यों के बारे में जानकारी लीजिए। वहीं राम के नाम पर सियासत करने पर कहा कि राजनीति राजधर्म का ही नाम है। परोपकार, सेवा और संयम धर्म की सीमा है। धर्म की सीमा का अतिक्रमण कर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
