प्रदेश
मुख्यमंत्री के मंत्रालय विद्युत विभाग की लापरवाही
जल विहार कॉलोनी एवं पीछे के भाग में श्याम नगर क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद
विद्युत विभाग सीएसईबी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास है
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पीछे जल विहार कॉलोनी के क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है | यहां यह बताना अति आवश्यक है कि विद्युत विभाग सीएसईबी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास है और मुख्यमंत्री निवास से मात्र 500 मीटर की दूरी पर जहां प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराता है उस तेलीबांधा तालाब के बाजू स्थित जल विहार कॉलोनी एवं पीछे के भाग में श्याम नगर क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है | निदान 1100 बिजी मिलता है अब ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक पर्यटन स्थल के आसपास के क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें 4 दिनों से बंद हो तो विभाग के अधिकारियों पर उंगली उठना तो लाजिमी है | हम आपको यह भी बता दें की राजधानी में अनेक क्षेत्रों में बिजली का कभी भी जाना और आना लगातार जारी रहता है | बार-बार बिजली का बंद होना आम बात है कई बार तो ऐसा होता है कि अचानक बिजली बंद होती है और एक से डेढ़ मिनट बाद पुनः चालू हो जाती है और यह प्रक्रिया कभी-कभी तो दिन में 5 से 10 बार होती है, इस तरह बार-बार बिजली बंद करने और चालू करने से एसी, फ्रिज, कंप्यूटर, टीवी जैसे उपकरण खराब हो जाते हैं | इस तरह बार-बार बिजली का जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि बिजली विभाग और एसी टीवी फ्रिज के साथ-साथ महंगे विद्युत उपकरण निर्माताओं की आपस में सांठगांठ तो नहीं है ?
