राशिफल
'कड़ी मेहनत और किस्मत से मिलती है सफलता'-एक्ट्रेस मीनल साहू
प्राइम वीडियो मे एक वेब सीरीज बहुत अच्छी रेटिंग के साथ देश विदेश में देखी जा रही है जिसका नाम है "हैप्पी फैमिली, *कडीशन्स एप्लाई” इस सीरीज में नायिका का रोल निभा रही एक्ट्रेस मीनल साहू अपने शहर रायपुर से है, यह सीरीज कॉमेडी से भरपूर, 10 एपिसोड का फैमिली ड्रामा है, यह सारा भाई वर्सेज सारा भाई की तरह ही पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर बनी हुयी है जो शुरू से अंत तक हंसाते हंसाते पेट फुला देती है। इसका हर डॉयलॉग, हर एक्शन ह्यूमर युक्त कॉमेडी से भरपूर है। इस सीरिज में रत्ना पाठक, राज बब्बर, अतुल कुलकर्णी, आयशा जुल्का आदि के साथ मीनल साहू प्रमुख भूमिका में है।
अभी तक की यात्रा
मीनल साहू की रूचि शुरू से ही नृत्य कला में रही है, होली क्रॉस बैरन बाजार से इनका स्कूलिंग हुआ। स्कूलिंग करते-करते इन्होंने भरतनाट्यम में ग्रेजुएशन कर लिया था। गर्ल्स डिग्री कॉलेज रायपुर से बी. कॉम किया, तत्पश्चात इन्होंने श्यामक डावर मुंबई के इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुई. 1 वर्ष के प्रशिक्षण के पश्चात उन्हीं के इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त हो गई व iffa अवार्ड, Zee सीने अवार्ड जैसे कार्यक्रम में lead एक्टर-एक्ट्रेस के साथ परफॉरमेंस दे चुकी हैं। इसके साथ 2017 में Miss India Pageant फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। Zee5 की वेब सीरीज में हीरो बोल रहा हूं मे प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आई है।
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, आयुष्मान खुराना जैसे कलाकारों के साथ एडवरटाइजमेंट्स में काम कर चुकी हैं। इसके आलाव अनेक बड़े ब्रांड्स जैसे :- होंडा कार, हैव मोर आइसक्रीम, HDFC इंश्योरेंस, फ्रीडम राइस ज्ञान आयल, fresh2home, पिंक फाउंड्री (ब्यूटी ब्रांड) लेयर Wottagirl आदि एडवर्टाइजमेंट में स्वतंत्र रूप से काम कर चुकी है।
रायपुर के अवंतिविहार कॉलोनी में रहने वाले, UCO Bank से DGM के रूप में सेवानिवृत कैलाश प्रसाद साहू व किरण साहू इनके माता पिता हैं।
