प्रदेश

*हिन्दू विरोधी है कांग्रेस का मूल चरित्र - नारायण चंदेल*

*हिन्दू विरोधी है कांग्रेस का मूल चरित्र - नारायण चंदेल*

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल जी कह रहे हैं कि बजरंगी होने का मतलब यह नहीं है कि आप कानून हाथ में ले लेंगे। यह बात उन्हें कांग्रेसियों को भी समझाना चाहिए जिन्होंने जगदलपुर में थाने में घुसकर कल एक आईपीएस का कॉलर पकड़कर हाथापाई की। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । छत्तीसगढ़ में भूपेश की कांग्रेस सरकार में हर मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाती है। चाहे कवर्धा में भगवा अपमान की बात हो, नारायणपुर में धर्मान्तरित द्वारा आदिवासियों पर हमले की बात हो या बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की हत्या की बात हो। सिर्फ पीड़ित बहुसंखयक पक्ष पर कार्रवाई होती है। नारायणपुर में भाजपा अध्यक्ष रूपसाय सलाम लगभग 4 महीने से जेल में बंद है । बिरनपुर में भुनेश्वर साहू के परिजनों ने 40 से ऊपर लोगों के नाम लिखित में दिए हैं परंतु कार्रवाई सिर्फ 11 लोगों पर हुई है। और दूसरी तरफ इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुन चुन कर पुलिस झूठे मामले में फंसा रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का तुष्टीकरण का चेहरा जनता समझ चुकी है,हिन्दू विरोधी है कांग्रेस का मूल चरित्र ।

ये भी पढ़ें...