प्रदेश
जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला लोहत्तर में आयोजित
जल जीवन मिशन कांकेर अंतर्गत विकासखण्ड दुर्गुकोंदल के प्रथम बैच के आठ ग्राम पिडचोड, परभेली, लोहत्तर, सिलपट, सुपरपानी, जाडेकुर्से, डडईखेड़ा, गुमडी की जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला सामुदायिक भवन लोहत्तर में दुर्गुकोंदल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संतो दुग्गा एवं ग्राम पटेल श्री कवल सिंह दीवान की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उन्होंने जल बहिनियों को ग्राम के प्रत्येक जल स्रोत व आंगनवाड़ी के जल का परीक्षण कर सभी को जल गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने को कहा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कांकेर जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी देते व जल बहिनियों के कार्य एवं जल जीवन मिशन में उनकी भूमिका, पंप ऑपरेटर की भूमिका, जल कर की महत्ता, योजना के रख रखाव आदि की संक्षिप्त में जानकारी देते जल बहिनियों को जल जीवन मिशन में योगदान को सराहा। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को विस्तार से समझाया गया तथा जल बहिनियों को जल गुणवत्ता की संपूर्ण जानकारी देते ग्राम के जल स्रोत से जल नमूना लेकर जल गुणवत्ता परीक्षण के विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करना सिखाया व अशुद्ध पेयजल से होने हानिकारक प्रभाव एवं जल जनित बीमारियों की जानकारी व उनसे बचने की जानकारी दी। ग्राम के जल स्रोत के पास जाकर जल नमूना लेकर जल बहिनियों द्वारा जल परीक्षण कर दिखाया गया। जल बहिनियों को जल गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं पर शपथ ग्रहण करवाते प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रमाण पत्र एवं कांकेर जिले में जल बहिनियों की पोशाक नीली साड़ी देकर सम्मानित किया गया।
