प्रदेश

सीएम  बघेल ने कहा  नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

सीएम बघेल ने कहा नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं. दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ. शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है. हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा. यह घटना बहुत दुखद है. नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है. योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है. दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया है.

दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।

हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके…

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 26, 2023

/span>

 

ये भी पढ़ें...