राशिफल

 गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है

गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है

गर्मी में तापमान इतना ज्यादा होता है कि शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. शरीर में पानी की कमी होने के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर आपको सादे पानी का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है तो आप नींबू पानी, शिकंजी बनाकर भी पी सकते हैं. इससे भी पानी की कमी को दूर किया जा सकता है.

 

गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. कई लोगों को धूप में रहने की वजह से चक्कर आता है. आमतौर पर ऐसा पानी और पोषक तत्वों की कमी के कारण ही होता है. कई बार बीपी लो हो जाता है, इस वजह से भी चक्कर आने लगते हैं. अगर आपको भी गर्मी की वजह से चक्कर आते हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से समस्या में छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं वो घरेलू उपाय

फलों का जूस पिएं- गर्मियों में अक्सर पसीने निकलने की वजह से शरीर में बहुत सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिस वजह से चक्कर आने की समस्या हो जाती है. ऐसे में आप फलों का जूस पिएं. फलों में कई विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. ताजे फलों का जूस पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है. शरीर को ठंडक मिलती है. इसके लिए आप तरबूज का जूस, संतरे, मौसमी का जूस पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें...