साहित्य
मोबाइल फ़ोन व लोगों की पॉकिट पर हाँथ फेरने वाला आरोपी सिटी कोतवाली की गिरफ्त में
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
गिरफ्तार आरोपी: दीपक साहू उर्फ अंकित पिता हेमंत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी जमनीपाली
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा मोबाईल चोरी करने वाले एवं पाकेटमारो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य द्वारा थाना क्षेत्र में मोबाईल चोरी करने वालो एवं पाकेटमारो पर निगाह रखने हेतु मुखबिर लगाया गया था। दिनांक 07.04.2023 को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराना बस स्टैण्ड के पास चोरी का मोबाईल फोन बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी दीपक साहू उर्फ अंकित को पकडा गया। आरोपी के पास से 15 नग मोबाईल अलग अलग कंपनियो का पाया गया। आरोपी से उक्त मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अलग-अलग जगहो से एवं ट्रेन में सफर के दौरान मोबाईल चोरी करना बताया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विशेष योगदान:- निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सउनि गजेंद्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह, आर. गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर अजय शमा, कमलेश सूर्यवंशी,
