प्रदेश
बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की गई
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर अधिक करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट की कार्यवाही की गई
यातायात पुलिस बिलासपुर एवं शहरी थाना की संयुक्त कार्यवाही
वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान बुलेट वाहन में मॉडिफाईड पार्ट्स लगाने, बेचने संबंधित दुकानों एवं गैरेज के नामों को नोट किया गया।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रॉयल इनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों की गाड़ियों की जांच की गई । जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
