प्रदेश
निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी...अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर।
आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती करीब 2 लाख /रू किया गया जप्त ।
नाम आरोपी 1. लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ. ग.) ।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु " *निजात* " अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि आज दिनांक 03.04.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नदी किनारे शिवघाट कोनी रोड सरकण्डा में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखा है, ग्राहक का इंतजार करते बैठा है, उक्त सूचना से श्रीमान् अति. अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( सरकंडा ) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रभारी सरकंडा निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर शिवघाट सरकंडा के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 10 किलो 300 ग्राम गांजा किमती 135000/- रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव, का विशेष योगदान रहा।
