राशिफल

केले के कुरकुरे चिप्स, किसी भी समय के लिए हल्का फुल्का और जबर्दस्त स्नैक्स

केले के कुरकुरे चिप्स, किसी भी समय के लिए हल्का फुल्का और जबर्दस्त स्नैक्स

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet And Sour Raw Mango Chutney

  • कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
  • गुड़ -3/4 कप (200 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून 
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच 
  • मेथी दाना- 1/2 छोटी चम्मच 
  • सौंफ - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - 

आम को अच्छे से धोकर, अच्छे से सूख जाने पर आम को छील लीजिए और इसका पल्प छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर निकाल लीजिए और गुठली को हटा दीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी दाने और सौंफ डालकर थोडा़ सा भून लीजिए. फिर, इसमें हल्दी पाउडर डालिए और थोड़ा सा भूनकर इसमें आम के टुकड़े डालकर मिक्स कर लीजिए.

इसके बाद, इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर इसमें सादा नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए. आम के टुकड़ों को ढककर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिए और बाद में, चैक कर लीजिए. कच्चे होने पर इन्हें 3 मिनिट और उबलने दीजिए. आम के टुकड़े नरम होकर तैयार हैं .

आम के टुकड़ों में बारीक़ किया हुआ गुड़ और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. लौंजी को गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने तक पका लीजिए.

गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने पर इसे थोड़ा सा और पकाकर गाढा़ कर लीजिए. लौंजी के गाढ़े होते ही लौंजी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और लौंजी को प्याले में निकाल लीजिए.

कच्चे आम की खट्टी मीठी स्वादिष्ट लौंजी को आप चपाती, पूरी परांठे किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं. इतना ही नही, इस लौंजी को फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें...