प्रदेश

डीआईजी का पदभार ग्रहण किया एसएस तिग्गा ने जेल डीजी ने बैच लगाया

डीआईजी का पदभार ग्रहण किया एसएस तिग्गा ने जेल डीजी ने बैच लगाया

मनु मानिकपुरी / बिलासपुर। राजधानी के जेल मुख्यालय में जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा ने जेल उप महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर जेल महानिरीक्षक संजय पिल्ले ने एसएस तिग्गा को बेंच लगाकर बधाई दी. दुर्ग जेल अधीक्षक तिग्गा , योगेश सिंह छत्री और अमित सांडिल्य के नाम का प्रस्ताव पदोन्नति समिति ने शासन को भेजा था.डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद से डीआईजी का पद आठ माह में अधिक समय से खाली पड़ा था. डीआईजी के रिक्त पद की पूर्ति हेतु शासन ने डीपीसी की बैठक मे पिछले माह जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा के नाम पर मुहर लगाया । वे सबसे अनुभवी हैं सभी केंद्रीय जेलों मे जेल अधीक्षक रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें...